पंतनगर। शरद ऋतु में आने वाले घना कोहरा और उससे उत्पन्न कम दृश्यता विमानों के उड़ान भरने और उतरने में बाधक बन जाती है। इसके चलते अधिकतर उड़ानें रद्द करने की नौबत आती है और यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। इस परेशानी को देखते हुए इंडिगो प्रबंधन ने हवाई सफर के समय में फेरबदल किया है।
प्रबंधन ने दिल्ली और नोएडा से पंतनगर के बीच संचालित दो (एक दिल्ली और एक नोएडा) उड़ानों के समय में 25 अक्तूबर से आंशिक फेरबदल किया है। उड़ानों का यह समय 27 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा। जिसके बाद यह उड़ानें अपने पूर्व निर्धारित समय पर ही संचालित की जाएंगी। वहीं हेली सेवाओं के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है वह अपने निर्धारित समय पर संचालित होती रहेंगी।
-इंसेट
25 अक्तूबर से यह होगा उड़ानों का शेड्यूल
-
उड़ान प्रस्थान वर्तमान शेड्यूल 25 अक्तूबर से आगमन वर्तमान शेड्यूल 25 अक्तूबर से
-
6ई-7667 नोएडा 10.00 10.35 पंतनगर 11.00 11.25
6ई-7668 पंतनगर 11.30 12.20 नोएडा 12.30 13.10
6ई-7415 दिल्ली 07.00 12.00 पंतनगर 08.00 13.00
6ई-7414 पंतनगर 08.30 13.20 दिल्ली 09.30 14.15
-
-इंसेट
हेली सेवाओं का यह रहेगा शेड्यूल
-
दिन कहां से कहां को उड़ान भरने का समय पहुंचने का समय
-
सोमवार देहरादून अल्मोड़ा 08.30 09.25
शुक्रवार अल्मोड़ा पंतनगर 09.30 10.00
शनिवार पंतनगर नैनीताल 10.30 10.53
नैनीताल पंतनगर 10.58 11.21
पंतनगर अल्मोड़ा 11.51 12.21
अल्मोड़ा देहरादून 12.26 13.21
............................................................................................................................................................................................................
मंगलवार देहरादून अल्मोड़ा 08.30 09.25
बुधवार अल्मोड़ा पंतनगर 09.30 10.00
बृहस्पतिवार पंतनगर नैनीताल 10.30 11.0
नैनीताल देहरादून 11.05 12.00