लालपुर के चंदोला मेडिकल कालेज के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : amar ujala
चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का 16 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर समां बांध दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नैनीताल उच्च न्यायालय के महाधिवक्ता यूके उनियाल थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है।
समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सबका मन मोह लिया। सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के बाद मेरे रश्के कमर तूने पहली नजर, ठंडो रे ठंडो, लावणी मला की हिचकी आदि गीतों पर उपस्थित जनसमूह झूम उठा। इस मौके पर कॉलेज के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इसके तहत शैक्षणिक, सांस्कृतिक, क्रीड़ा समेत अन्य क्षेत्रों में संस्थान के अग्रणी एवं विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कॉलेज के एमडी डॉ. किशोर चंदोला ने 16 वर्षों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा के लिए संस्थान हमेशा आगे रहेगा। कार्यक्रम में प्राचार्य आरके मिश्रा, रविकांत उनियाल, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल, एसएसपी डा. सदानंद दाते, मेयर सोनी कोली, साहब सिंह, करमजीत सिंह, शम्मी कामरा, दिवाकर पांडेय, नागेंद्र शर्मा, अनिल शर्मा आदि थे।