फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत के पालिकाध्यक्ष ने दिया समर्थन

विज्ञापन
सितारगंज नगर पालिका परिसर में चल रहे बेमियादी धरने का समर्थन करते चंपावत पालिकाध्यक्ष विजय वर्म - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। जांच के नाम पर रोके गए पालिका के विकास कार्यों को चालू कराने समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर बेमियादी धरने पर पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे व उनके समर्थक 11वें दिन भी डटे रहे। चंपावत के पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा ने अपने समर्थकों के साथ धरनास्थल पहुंच मांगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अगर मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को प्रदेश भर में चलाने को सभी पालिकाध्यक्ष लामबंद होंगे।
विज्ञापन

सपा नेता योगेंद्र यादव ने भी समर्थकों के साथ मांगों का समर्थन किया। वहां शक्तिफार्म के पूर्व चेयरमैन अजय जायसवाल, सभासद लक्ष्मण राणा, मरगूब अंसारी, सचिन गंगवार, जहूर इस्लाम, पंकज रावत, नितिन चौहान के अलावा व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिलानी अंसारी, बसपा नेता इकशाद अहमद पटौदी, राधेश्याम सागर, रामाशंकर, विपिन खोलिया आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें