फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 13 प्रतिष्ठानों पर 58 हजार रुपये का चालान

Wed, 23 Oct 2024 02:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। नगर आयुक्त विवेक राय के निर्देश पर प्रतिबंधित पॉलीथिन, अतिक्रमण व गदंगी के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने 13 प्रतिष्ठानों पर 58 हजार रुपये का चालान किया।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी व सहायक नगर आयुक्त यशवीर सिंह राठी के साथ मुख्य बाजार, महाराणा प्रताप चौक, रामनगर रोड व मानपुर रोड पर अभियान चलाया गया। टीम ने प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने, गंदगी करने और अतिक्रमण करने वाले प्रतिष्ठान स्वामी और उपभोक्ताओं के विरुद्ध अभियान चलाया गया। टीम ने 13 प्रतिष्ठान स्वामियों का 58 हजार रुपये का चालान कर एक किलो 600 ग्राम पॉलिथीन जब्त की। टीम में सहायक नगर आयुक्त संजय कापड़ी, अनिरुद्ध गौड़, कर एवं राजस्व अधीक्षक अंकित खर्कवाल व अब्दुल सलीम, कार्यालय सहायक विक्रांत यादव शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें