फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैती मेले का आगाज

Thu, 30 Mar 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
चैती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुधवार को चैती मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया। पूजा-अर्चना के बाद मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने विधायक हरभजन सिंह चीमा, बलराज पासी और पंडा परिवार के साथ देवी ध्वज फहराकर चैती मेले का आगाज किया।
विज्ञापन


बुधवार को पंड़ित दयाशंकर जोशी ने प्रधान पंडा एव मुख्य मेला प्रबंधक वंश गोपाल, सहायक प्रधान पंडा मनोज अग्निहोत्री, प्रधान पंडा एवं मेला प्रबंधक विकास अग्निहोत्री, मेला प्रबंधक पंडा कृष्ण गोपाल, मेला प्रबंधक वंदना अग्निहोत्री, पृथ्वी अग्निहोत्री सहित परिवार के सदस्यों को पूजा अर्चना कराई। 

मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे व विधायक हरभजन सिंह चीमा, मेयर ऊषा चौधरी, बलराज पासी ने चैती मंदिर परिसर में स्थित प्रधान पंडा वंश गोपाल व वंदना अग्निहोत्री के कार्यालयों में कुछ समय बैठे। पूर्व मेला प्रबंधक अजय अग्निहोत्री की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। 
विज्ञापन


इसके उपरांत मंदिर परिसर के सभी मंदिरों व मुख्य मंदिरों के दर्शन किए। देवी मठ में पूजा-अर्चना करने के बाद मंदिर की परिक्रमा की और पंडा परिवार के साथ देवी ध्वज फहरा कर मेला का आगाज किया। मेला 20 अप्रैल तक चलेगा। शिक्षामंत्री पांडे, विधायक चीमा और ऊषा चौधरी ने मोटेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की। ध्वज फहराने से पहले पूर्व 

मेला प्रबंधक पंडा अजय अग्निहोत्री की विधवा वंदना अग्निहोत्री की आंखें पति की याद में नम हो गई। अजय पंडा लंबे समय से मेला प्रबंधक रहे हैं। लोगों को भी उनकी कमी खली है। अजय पंडा की देखरेख में हर साल देवी ध्वज फहराया जाता था। इधर, मेला आरंभ होने की घोषणा के साथ लोगों का आना शुरू हो गया। हालांकि अभी तक लगभग 20 प्रतिशत ही दुकानें लगी है। बाकी दुकानें सजाने का काम चल रहा है। तीन अप्रैल को देवी मेले में आएंगी। 

कार्यक्रम में इंदूमान, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक वर्मा, उपाध्यक्ष गीता चौहान, संजय चतुर्वेदी, मुशर्रफ हुसैन, दीपक बाली, नीटू चौधरी, विमल गुड़िया, हाजी शरीफ अहमद, एमए राहुल, आनंद कुमार आदि थे।

नखासा बाजार में चहल-पहल शुरू
चैती मेला आरंभ होने के साथ ही नखासा बाजार में चहल-पहल शुरू हो गई है। व्यापारी घोड़े लेकर आने लगे हैं। अभी तक डेढ़ सौ घोड़े रिछा (बरेली) यूपी से आ हैं। रात में घोड़ों से लदे वाहनों का आना शुरू हो जाएगा। यह बाजार घोड़े बाग में लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें