बाजपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन पांचवे दिन भी जारी रहा। 24 हजार रुपये मानदेय और सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त दस लाख रुपये देने की मांग के लिए चल रहे धरने को नगरपालिका चेयरमैन गुरजीत सिंह गित्ते का भी समर्थन मिला है।
विज्ञापन
सोमवार को तहसील परिसर में चल रहे कार्यकर्ताओं के धरने में पहुंचे चेयरमैन गित्ते ने कहा कि क्षेत्र में तीन दायित्वधारी सहित अन्य भाजपा के लीडर है। बावजूद इसके कार्यकर्ताओं की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। कहा कि इन प्रतिनिधियों को सीएम धामी के समक्ष कार्यकर्ताओं की मांग को प्रमुखता से रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ताओंं की जायज मांगों का समर्थन करते हैं। वहां संगठन की जिला उपाध्यक्ष मंजू गोस्वामी, ब्लाॅक अध्यक्ष ललिता भट्ट, जगतजीत सिंह, मुनेश देवी, माधुरी बोरा, रक्षसंदा, ममता, रेखा, तजरूम, बलविंदर कौर, आपदा, संगीता, मोना आदि मौजूद रहे।