फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार तक सीईटी प्लांट से नहीं जुड़े तो होगी बंदी की संस्तुति

Sun, 25 Feb 2018 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
industry shimla
विज्ञापन

विज्ञापन
 सिडकुल की इकाइयों को सीईटी प्लांट से जोड़ने के एनजीटी के आदेश का पालन कराने को लेकर क्षेत्रीय प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी ने औद्योगिक इकाइयों के जीएम, एचआर और प्लांट हेड के साथ बैठक की। उन्होंने सीईटी की लाइन होने के बावजूद कनेक्शन न लेने वाली 35 इकाइयों को सोमवार तक मोहलत दी है। चेताया कि अगर कनेक्शन नहीं लिया तो मंगलवार को आरएम सिडकुल की रिपोर्ट के आधार पर इकाइयों की बंदी की संस्तुति की जाएगी। उन्होंने इकाइयों में लाइन न बिछाने पर सिडकुल अफसरों को एनजीटी कोर्ट में जवाब दाखिल करने को कहा है। 
सिडकुल में स्थित सीईटी प्लांट से 234 इकाइयां जुड़ी हुई हैं। लेकिन लाइन न बिछने की वजह से 272 इकाइयां प्लांट से नहीं जुड़ पाई हैं। 35 इकाइयां ऐसी हैं, जहां लाइन होने के बाद भी कनेक्शन नहीं लिया जा रहा है। एनजीटी ने सीईटी प्लांट से न जुड़ने वाली इकाइयों को बंद करने को कहा है। इसी क्रम में क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी डॉ. अंकुर कंसल ने सिडकुल दफ्तर में इकाइयों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इकाइयों के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने सीईटी प्लांट लगने के पहले ही अपनी इकाइयों में प्लांट लगाया हुआ है। ऐसे में सीईटी से जुड़ना समझ से परे है। इस पर डॉ. कंसल ने कहा कि समय बदलने के साथ ही पर्यावरणीय मानक कठोर हो रहे हैं। जो सीईटी से जुड़ने के आदेश नहीं मानना चाहता है वो एनजीटी कोर्ट में जा सकता है। उन्हें एनजीटी के आदेश हर हाल में लागू करवाना है। सीईटी की लाइन होने के बाद भी जिन 35 इकाइयों ने कनेक्शन नहीं लिया है, वो तत्काल कनेक्शन ले लें। मंगलवार को सिडकुल आरएम इन 35 कंपनियों की रिपोर्ट भेजेंगे। रिपोर्ट में जिन कंपनियों के कनेक्शन नहीं लेना आएगा, उनकी बंदी की संस्तुति सचिव के माध्यम से एनजीटी को की जाएगी। कहा कि सीईटी की लाइन कब तक अन्य इकाइयों तक बिछा दी जाएगी, इसका जवाब सिडकुल अधिकारी एनजीटी कोर्ट में देंगे। वहां पर सिडकुल आरएम केके कफल्टिया और अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी का तबादला, अंकुर ने किया ज्वाइन 
रुद्रपुर। क्षेत्रीय प्रदूषण बोर्ड अधिकारी के पद पर काफी समय से जमे एसपी सिंह का देहरादून तबादला हो गया है। उनकी जगह पर डॉ. अंकुर कंसल ने नए क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार ग्रहण किया है। अंकुर ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने पदभार ग्रहण कर लिया था। इसके बाद शनिवार को एनजीटी के आदेश का पालन कराने को लेकर सिडकुल में बैठक की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें