फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पीजी कॉलेज के तीस विद्यार्थियों को बांटे प्रमाण-पत्र

Fri, 16 Oct 2026 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नौ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया है। समापन पर प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रभारी प्राचार्य प्रो. जेएस नेगी ने विद्यार्थियों से प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान और अनुभव का उपयोग अपने शैक्षणिक और व्यावसायिक जीवन में करने काे कहा। नोडल अधिकारी जाहिद मुस्तफा ने कहा कि प्रशिक्षण विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, ज्ञानवर्धन और कौशल संवर्धन का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। जो विद्यार्थियों के भविष्य के लिए उपयोगी सिद्ध हो सकता है। डॉ. दर्शन सिंह ने विद्यार्थियों को प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभवों का सकारात्मक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। वहां डॉ. पंकज कुमार, डॉ. उषा पांडेय, डॉ. दीपक कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें