फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सितारगंज में खुलेगा केंद्रीय विद्यालय

Sun, 07 May 2023 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
खंड शिक्षाधिकारी डीएस राजपूत। संवाद
विज्ञापन
सितारगंज। क्षेत्र की जनता को जल्द केंद्रीय विद्यालय का लाभ मिलेगा। राजस्व विभाग की ओर से भूमि चयनित कर शिक्षा विभाग को हस्तांतरित की जानी है। राजस्व, शिक्षा एवं कारागार विभाग जल्द भूमि का संयुक्त निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

2022 में केंद्रीय विद्यालय संगठन ने सितारगंज में केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए नकुलिया ग्रामसभा के कल्याणपुर गांव में संपूर्णानंद शिविर की पांच एकड़ भूमि का चयन किया था। इस भूमि के खेतिहर होने की वजह से अब बंदरिया चौराहा से सिडकुल शक्तिफार्म मार्ग पर पांच एकड़ भूमि का चयन होना है। कारागार महानिरीक्षक ने जेल अधीक्षक से पांच एकड़ भूमि का नया प्रस्ताव बनाकर विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। अधीक्षक ने एसडीएम को पत्र भेजकर राजस्व और शिक्षा विभाग के साथ प्रस्ताव तैयार कराने के लिए संयुक्त निरीक्षण कराने का अनुरोध किया है।
-क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय खुलना है। इसके लिए संपूर्णानंद शिविर की भूमि का चयन किया जाएगा। कारागार विभाग से संयुक्त निरीक्षण के लिए पत्र मिला है। -डीएस राजपूत, बीईओ सितारगंज।
विज्ञापन


-शिक्षा विभाग को अब केंद्रीय कारागार के नजदीक भूमि देने के लिए प्रस्ताव बनाया जाएगा। राजस्व, शिक्षा और कारागार विभाग की ओर से जल्द भूमि का निरीक्षण किया जाएगा। -सत्य प्रकाश सिंह, जेलर संपूर्णानंद शिविर (खुली जेल) सितारगंज।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें