फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...राज करेगा खालसा आकी रहे ना कोये

विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता। सरबंसदानी दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर विशाल और भव्य नगर कीर्तन निकला। संगत के राज करेगा खालसा आकी रहे ना कोये और बोले सो निहाल सत श्री अकाल के उद्घोष से नगर गूंज उठा। हजारों श्रद्धालुओं ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेक अपने परिवार की सुख-शांति की कामना की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की रहनुमाई और पंच प्यारों की अगुवाई में शुरू हुआ। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य कुलदीप सिंह पन्नू ने श्री गुरु महाराज के स्वरूप को फूलों से सजी पालकी पर सवार कराया। ज्ञानी जसवंत सिंह के अरदास के बाद नगर कीर्तन शुरू हुआ। धार्मिक डेरा कारसेवा के प्रमुख जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह ने रुमाला चढ़ाकर गुरु महाराज से आशीर्वाद लिया। विभिन्न विद्यालयों के बच्चे स्कूलों के बैंड की धुनों पर कर्तव्य दिखाते चल रहे थे। रणजीत अखाड़ा रुद्रपुर की गतका पार्टी के सदस्य जत्थेदार सुरेन्दर सिंह सोनू के नेतृत्व में हैरतअंगेज करतब दिखा रहे थे। पंथ के प्रसिद्ध रागी, ढांढी, कविसरी तथा कथावाचक जत्थों ने संगत को गुरुओं की वीरता तथा वाणी सुना कर निहाल किया। नगरवासियों ने प्रसाद वितरण किया।
गुरुद्वारा सिंह सभा तपेड़ा द्वारा पर्व के उपलक्ष्य में पूरे नगर को तोरण द्वारों से सजाया था। पर्व पर गुरुद्वारा साहिब पहुंचे संगत के लिए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा विशेष लंगर की व्यवस्था की थी। वहां गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवा सिंह, सचिव केहर सिंह, समिति के सदस्य कुलदीप सिंह पन्नू, धन्ना सिंह, महेंद्र सिंह, जरनैल सिंह, त्रिलोक सिंह बघौरा, नगर पंचायत चेयरमैन प्रेम सिंह टुरना, अजीतपाल सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह, सुखवंत सिंह भुल्लर, बलदेव सिंह चीमा, गुरुदेव सिंह खिंडा, ज्ञानी मंजीत सिंह, सुखदेव सिंह, दलजीत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें