खटीमा। उप जिला अस्पताल में शुक्रवार को मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर शिविर का आयोजन किया गया। डॉक्टरों ने मानसिक स्वास्थ्य और बीमारियों के बारे में जानकारी दी। पीएलवी विमल कुमार ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर, महिला हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया। वहां पर सीएमएस डॉ. केसी पंत, डॉ. वीपी सिंह, अधिवक्ता इलियास सिद्दीकी, कमान सिंह, चंचल सिंह, शहाना बेगम, मीरा देवी, आरबी सिह, लाल सिंह आदि थे।