रुद्रपुर। हल्द्वानी में राष्ट्रीय खेलों के समापन कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए खेल, युवा मामले और श्रम-रोजगार मंत्री भारत सरकार डॉ. मनसुख मांडविया, मुख्यमंत्री मेघालय कॉनराड कोंगकल संगमा पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे।
उनके अलावा राज्यमंत्री सड़क और परिवहन भारत सरकार अजय टम्टा, खेल और युवा कल्याण मंत्री उत्तराखंड रेखा आर्या, मंत्री पर्यटन सतपाल महाराज, मंत्री वित्त और शहरी विकास प्रेमचंद अग्रवाल और अध्यक्ष आपदा प्रबंधन उत्तराखंड विनय रूहेला भी एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पर सीडीओ मनीष कुमार और जिला विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष जय किशन ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद सभी सड़क मार्ग से हल्द्वानी के लिए रवाना हो गए। वहां पर एसडीएम मनीष बिष्ट, कौस्तुभ मिश्रा, ओसी गौरव पांडेय, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, जिला युवा कल्याण कल्याण अधिकारी बीएस रावत, जिला पर्यटन अधिकारी लता आर्या आदि उपस्थित रहीं।