फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में चस्पा हो भोजन की सूची

विज्ञापन
खटीमा के नागरिक चिकित्सालय में नवनिर्मित आईसीयू का निरीक्षण करते सीडीओ हिमांशु खुराना। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) हिमांशु खुराना ने नागरिक चिकित्सालय खटीमा का निरीक्षण कर मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की सूची केंद्र में जगह-जगह चस्पा करने के निर्देश सीएमएस को दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीडीओ खुराना चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक के लिए अस्पताल पहुंचे थे। सीडीओ ने नवनिर्मित आईसीयू, इमरजेंसी कक्ष, औषधि वितरण कक्ष, वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला वार्ड में भर्ती महिलाओं से अस्पताल से मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता जानी और कोविड टीकाकरण केंद्र में टीका लगवा रहे बुजुर्गों से हालचाल जाना। वहां पर सीएमएस डॉ. सुषमा नेगी, डिप्टी सीएमओ अविनाश खन्ना, एसडीएम निर्मला बिष्ट, बीडीओ एनसी उपाध्याय, डॉ. वीपी सिंह, चीफ फार्मसिस्ट जीएस बसेड़ा, प्रकाश तिवारी, प्रियांशु राय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें