फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चड़क पूजा में दिखाए हैरतअंगेज करतब 

Thu, 14 Apr 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
श्रद्धालु - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 सुरेंद्रनगर स्थित तारकनाथ धाम शिव मंदिर व बैकुंठपुर स्थित शिव मंदिर में आयोजित चड़क पूजा में कोलकाता से आए सन्यासियों की अगुवाई में स्थानीय सन्यासियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर हजारों दर्शकों को अचंभित किया। पूर्व सीएम पुत्र सौरभ बहुगुणा ने चड़क पूजा का शुभारंभ किया। पूर्व विधायक नारायण पाल ने भी मंदिर पहुंच सन्यासियों से आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

 परंपरा के अनुसार चैत्र माह के अंतिम दिन यहां के सुरेंद्रनगर व बैकुंठपुर स्थित शिव मंदिर में लोमहर्षक चड़क पूजा का आयोजन किया गया। इसके लिए मंदिर परिसर के बीचों बीच करीब 25 फीट ऊंचा लकड़ी का खंभा गाड़ कर बड़ी चरखी बनाई गई।
सुरेंद्र नगर में कोलकाता से आए चड़क बाबा प्रानगोपाल व्यापारी उर्फ पाखी बाबा ने अपने पीठ की चमड़ी में लोहे के बड़े बड़े कांटे चुभोकर चरखे की पूजा की। उन्होंने सुकुमार हालदार, दुखीराम शील, संजय सरकार, विजय हालदार, कमलेश मंडल, मंजीत राय, राकेश मंडल व मिलन राय के पीठ में लोहे के कांटे चुभोकर एवं जीभ व भुजाओं में त्रिशूल भेद कर हैरतअंगेज करतब के लिए तैयार किया।
विज्ञापन


पाखी बाबा ने पीठ में चुभे कांटे के सहारे कार को मंदिर परिसर में खींच कर करतब की शुरूआत की। इसके बाद अन्य सन्यासियों ने भी विशाल चरखे में कांटे के सहारे हवा में झूलकर लोगों को अचंभित किया। इससे पूर्व सौरभ बहुगुणा ने चड़क पूजा अनुष्ठान का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने मंदिर परिसर में छत निर्माण के लिए विधायक निधि से 7.5 लाख रूपये स्वीकृत होने की बात कही। बैकुंठपुर में कोलकाता से आए चड़क बाबा नंदी गिरी ने करतब दिखाकर लोगों को अचंभित किया। इस मौके पर अमरजीत कटवाल, सुकांत ब्रहम, खतीब अहमद, अजय जायसवाल, उत्तम आचार्य, डा. योगेंद्र मिश्रा, अनंत हालदार, प्रशांत मंडल, ब्रिंची बाइन, संजीत विश्वास, निर्मल मिस्त्री, सुमित मंडल, केना सरदार, सुखसंतोष राय आदि थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें