फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों पर लगाए जाएं सीसीटीवी कैमरे

Fri, 17 Apr 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्यनगर स्थित मंदिर में मां चामुंडा देवी की मूर्ति खंडित करने के बाद प्रशासन ने सबक लेते हुए शहर के  सभी धार्मिक स्थलों के पुजारियों और संचालकों की बैठक ली। उन्होंने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कोतवाली में एएसपी कमलेश उपाध्याय की अध्यक्षता में शहर के मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा संचालकों व पुजारियों की बैठक आयोजित की गई। एएसपी ने कहा कि यदि धार्मिक स्थलों के आसपास कोई संदिग्ध दिखाई दे उसकी सूचना शीघ्र पुलिस को दी जाए। उन्होंने बताया कि शहर में आपरेशन क्लीन स्विप चलाया जा रहा है। बीट अधिकारी स्वयं धार्मिक स्थलों के पुजारियों व संचालकों से संपर्क कर जानकारी और मोबाइल नंबर लेंगे। पुजारियों ने सभी धार्मिक स्थलों के बाहर फ्लेक्सी लगाकर आवश्यक फोन नंबर अंकित कराने को कहा। इस मौके पर एसडीएम पीएस राणा, सीओ प्रकाश चंद, एसएसआई अरुण कुमार, अमरनाथ प्रशांत, महंत सतनाम दास, कुलवंत सिंह, गंगाधर पपनै, उमेश मिश्रा, विशेष बाबा, अशोक कुमार आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें