फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई सीओई के डिप्टी सिटी ट्रेनिंग को-ऑर्डिनेटर बने प्रधानाचार्य सुबोध सिंह

विज्ञापन
काशीपुर प्रधानाचार्य सुबोध कुमार सिंह। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
काशीपुर। 12 मई की शाम सीबीएसई की ओर से आयोजित ऑनलाइन कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक सुबोध सिंह ने "कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान दूरस्थ शिक्षा स्कूलों के बच्चों को कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने में कैसे मदद करे" विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने शिक्षकों को विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग तकनीक का प्रयोग करने के तरीकों को विस्तारपूर्वक समझाया। यदि कोई विद्यार्थी ऑनलाइन शिक्षा के प्रति रुचि नहीं रखता है, तो उस पर अन्य तकनीक से प्रेरित करने, ऑनलाइन शिक्षा के साथ स्वास्थ्य का ध्यान रखने के बारे में शिक्षकों को दिशा-निर्देश दिए। शिक्षकों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रकार के प्रश्नों का सफलता के साथ समाधान किया। इस दौरान सीबीएसई/सीओई डिप्टी सेक्रेट्री डॉ. बीएन सिंह ने प्रधानाचार्य सुबोध सिंह को सीबीएसई सीओई (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) का डिप्टी सिटी ट्रेनिंग को-ऑर्डिनेटर ऊधमसिंह नगर के पद पर चयनित किया। सुबोध सिंह ने कहा कि शिक्षकों को शिक्षण कार्य में आने वाली विभिन्न प्रकार की समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें