फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान : मिठाई के नाम पर धीमा जहर तो नहीं खा रहे आप

Thu, 16 Oct 2025 02:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। त्योहारी सीजन में मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। ऊधमसिंह नगर में नकली पनीर, दूध, मावा व मिठाई खपाने की कोशिश की जा रही है। खाद्य विभाग की टीम काशीपुर में नकली दूध व मावा पकड़ चुकी है। इसके अलावा बाजपुर में भी मावा और मक्खन पकड़ा जा चुका है। डॉक्टरों का कहना है मिठाई में मिलने वाला नकली खाद्य पदार्थ शरीर में धीमा जहर की तरह काम करता है जिसे खाने से सेहत बिगड़ सकती है। दीपावली पर्व पर लोगों को मिठाई विश्वसनीय दुकान से लेनी चाहिए।
विज्ञापन

केस-1
22 अप्रैल को खाद्य विभाग की टीम ने काशीपुर में एक कार को पकड़ा जिसमें टांडा (रामपुर) से रामनगर में साढ़े तीन क्विंटल मिलावटी मावा और पनीर ले जाया जा रहा था। जब्त सामग्री को टीम ने मौके पर नष्ट करा दिया था।
केस-2
10 अक्तूबर को खाद्य विभाग की टीम ने बाजपुर में छापा मारकर दो क्विंटल पनीर व पांच किलो मक्खन पकड़ा था। इस खाद्य पदार्थ को ऊधमसिंह नगर के अलग-अलग जगहों पर सप्लाई करने की तैयारी थी।
विज्ञापन

केस-3
14 अक्तूबर को किच्छा में एक घर से पांच क्विंटल लड्डू का बूंदी नष्ट कराई गई। यहां बिना लाइसेंस के मिठाइयां बन रही थीं। क्षेत्र में कई लोग यहां बने लड्डू खा भी चुके थे।

डॉक्टर की सलाह
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. मनोज कुमार तिवारी बताते हैं कि मिलावटी खाद्य पदार्थ के सेवन से गैस की समस्या तो होती ही है। लीवर की बीमारी के साथ ही किडनी तक खराब हो सकती है। मिलावटी खाद्य पदार्थ कैंसर के रोग भी जन्म दे सकता है।
क्या न करें:
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. मनोज कुमार तिवारी कहते हैं कि त्योहारी सीजन में आर्गेनिक खानपान अपनाना चाहिए। दूध से बनी मिठाइयों का सेवन करने से बचना चाहिए। बाजार में सिंथेटिक दूध आ गया है। इस दूध से बनी मिठाई नुकसानदायक हो सकती है।
कोट
मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री में मिलावट रोकने के लिए जिले में अभियान चलाया जा रहा है। बाहरी राज्यों से आने वाले नकली पनीर, मक्खन व दूध को टीमें नष्ट कर चुकी हैं। कार्रवाई जारी रहेगी। - आशा आर्या, फूड सेफ्टी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें