फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई में गहराया कैश का संकट

Sat, 29 Apr 2017 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चारधाम यात्रा के लिए कैश देहरादून भेजने के कारण स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कैश की किल्लत होने लगी है, जिससे ग्राहकों को परेशानी हो रही है। यदि चार दिन में कैश नहीं पहुंचा तो बैंक के सामने गंभीर संकट हो सकता है।    
विज्ञापन

 
नोटबंदी की मार से ग्राहक अभी सही से उबरे भी नहीं हैं कि फिर से एसबीआई में कैश का संकट उत्पन्न हो गया है। बैंक में नाममात्र का कैश बचा है, जिससे ग्राहकों में कैश के लिए मारामारी हो जाएगी। प्रदेश में चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। इसके लिए बैंकों से कैश एकत्र करके देहरादून शिफ्ट किया गया है।

हालांकि एसबीआई के अलावा अन्य बैंकों के प्रबंधकों से मिली जानकारी से ग्राहकों को कैश जरूरत के मुताबिक दिया जा रहा है। बैंकों से कैश की सीमा हटने पर फैक्ट्री स्वामियों और बिल्डरों ने बैंक से मोटा कैश निकाल लिया, लेकिन बड़ी रकम जमा नहीं हो रही है।
विज्ञापन


बैंक में कैश की किल्लत होने का यह भी बड़ा कारण है। एसबीआई के मुख्य शाखा प्रबंधक नीरज गौड़ ने बताया कि मार्च में कैश की मोटी खेप पहुंची थी। ग्राहकों ने मोटा कैश निकाल लिया। वह लौटकर नहीं आया है।

साथ ही शुरू हो रही चार धाम यात्रा के लिए सभी शाखाओं से कैश एकत्र करके देहरादून एसबीआई में शिफ्ट कर दिया गया है, ताकि चारधाम यात्रा में कैश की दिक्कत न हो। उन्होंने बताया कि शाखा में अब नाममात्र का कैश बचा है। कैश की डिमांड की जा चुकी है, लेकिन कैश आने की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें