फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील में धरना दिया तो होगा मुकदमा

Tue, 14 Aug 2018 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज।
विज्ञापन
सितारगंज में एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते पारले कंपनी के श्रमिक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पिछले पांच दिनों से गुजरात अंबुजा एक्सपोर्ट लिमिटेड के कर्मचारी तहसील में बेमियादी धरना दे रहे हैं। सोमवार को एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने तहसील में धरने पर बैठे कर्मचारियों को हटा दिया। इधर, एसडीएम ने भी तहसील में धरना करने पर रोक लगाते हुए आदेश जारी कर दिए।

विज्ञापन


सीओ के आदेश पर एसएसआई मदन मोहन जोशी ने धरनास्थल पहुंचकर कर्मचारियों को आदेश की जानकारी दी। इस पर कर्मचारियों ने एसडीएम से मिलने का निर्णय लिया। फिलहाल कर्मचारियों की एसडीएम से वार्ता नहीं हो सकी थी। वहां कैलाश चंद्र पांडे, चंदन सिंह बिष्ट, संजीत कुमार गुप्ता, छोटे लाल, सरिता शर्मा, रजनी पांडे, अंजलि सोनी, लीला, निरंजन लाल गंगवार, दीपेंद्र चौधरी, फूल सिंह, रामजीत सिंह आदि थे।


15 सूत्री मांगों को लेकर पारले के श्रमिकों ने जुलूस निकाला 
सितारगंज। सिडकुल की पारले बिस्किटस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के श्रमिकों ने सोमवार को 15 सूत्री मांगों को लेकर जुलूस निकाला। एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन करने के बाद श्रमिकों ने एसडीएम निर्मला बिष्ट को मांग पत्र सौंपा। कहा कि कंपनी में आठ-नौ वर्षों से करीब पांच सौ श्रमिक कार्यरत हैं। इनमें से सिर्फ 150 श्रमिकों की ही स्थायी नियुक्ति की गई। उन्होंने कंपनी द्वारा किए जा रहे शोषण पर रोक लगाने की मांग की। वहां भाजयुमो मंडल अध्यक्ष चंदन कश्यप, अनिल बिष्ट, शंकर राम, श्याम लाल, संतोष पाठक, हरपाल सिंह, रमेश राना, दिनेश मौर्य, नरेश कुमार, विक्की कोहली, राजू गौतम, दया किशन, पदम सिंह आदि थे।  
विज्ञापन


राशन कार्ड बनवाने को लेकर प्रदर्शन
काशीपुर। रजवाड़ा के आसपास और पुष्पक विहार कॉलोनी की कई महिलाओं ने राशन कार्ड, आधार कार्ड बनवाने और बिजली के झूलते तारों को खींचने, पानी के कनेक्शन निशुल्क लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सोमवार को इन कालोनियों की महिलाओं ने बताया कि पोस्ट ऑफिस वाले आधार कार्ड के लिए प्रमाण मांग रहे हैं। लंबे समय से राशन कार्ड व पहचान पत्र नहीं बने हैं। ज्ञापन देने वालों में अब्दुल खली, सन्नो, अमीर, गुड्ड़ो, नाजिम, बबली, सना, नफीस आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें