फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: महिला से छेड़छाड़, देवर का सिर फोड़ने का लगाया आरोप, केस

Sun, 23 Mar 2025 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। लालपुर के आरकेपुरम निवासी एक महिला ने छह लोगों पर मारपीट व छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

तहरीर में महिला ने कहा है कि बृहस्पतिवार को वह अपने घर में बैठी थी। इसी बीच पड़ोसी राजेन्द्र खुराना, सतपाल, बलविन्दर बुल्लर, करमजीत व अन्य दो लोग वहां आ गए। आरोप है कि इन लोगों ने उनसे बदतमीजी की।
उन्होंने अपने पति आनंद सिंह को फोन किया तो वह अपने भाई अर्जुन के साथ पहुंचे और छेड़खानी का विरोध किया। इस दौरान आरोपियों ने उनके पति और उनके भाई के साथ गालीगलौज कर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन

इसमें उनके देवर अर्जुन का सिर फट गया। कमल रस्तोगी बीच बचाव का प्रयास करने लगे तो उनके ऊपर भी धारदार हथियार से हमला कर सिर फोड़ दिया।
बीच बचाव करने के लिए आए अन्य पड़ोसी की भी आरोपियों ने पिटाई और अपने वाहन छोड़कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें