फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: फर्जी आयकर रिटर्न तैयार करने के आरोप में केस दर्ज

Thu, 03 Jul 2025 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। मोहल्ला संजय कॉलोनी निवासी जैबुल निशा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी हरियाणा के हमीदाशहर यमुनानगर निवासी एक युवक के साथ 23 सितंबर 2016 को हुई थी। शादी के बाद पति और उसके ससुरालियों ने प्रताड़ित कर उसे घर से निकाल दिया, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज है। घरेलू हिंसा का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। बताया कि आरोपी ने फर्जी आयकर रिटर्न 2021/22 में तैयार कर 0उसकी फोटो प्रति कोर्ट में संलग्न की है जबकि उसने शादी से पहले और बाद में इनकम वाला काम नहीं किया। उसने आरोपी पर उसके दस्तावेज का गलत प्रयोग कर आयकर रिटर्न तैयार करने का आरोप लगाया है। सीओ विभव सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी साहिल अहमद और तीन अन्य के संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच एसआई प्रहलाद प्रसाद को सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें