फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कोर्ट के आदेश पर चार महिलाओं समेत पांच पर केस दर्ज

Tue, 24 Sep 2024 04:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने घर में घुसकर सैन्यकर्मी के घर घुसकर उसकी पत्नी पर हमला करने के आरोप में चार महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


गांव नंदपुर नरका टोपा हरजीवन कौर ने बताया कि बीती 22 जुलाई 24 को वह घर में अकेली थी। आरोप है कि इस दौरान उसके रिश्ते की चार महिलाएं सहित पांच लोग घर में घुस आए। आरोपियों ने पुरानी रंजिश में लाठी डंडों से हमला कर दिया जिसमें उसे गंभीर चोट आई। सीएचसी बाजपुर में इलाज कराया गया।
घटना की तहरीर कोतवाली और उसके बाद एसएसपी को भेजी गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। सीओ अन्नराम आर्य ने बताया कि रजवंत कौर निवासी बिलासपुर रामपुर, सिमरजीत कौर और उसका पति रिंकू निवासी बरखेड़ा पांडे काशीपुर, किंदर कौर निवासी चैती मोड़ काशीपुर और पलविंदर कौर निवासी माठखेड़ा स्वार रामपुर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें