फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दुकान में घुसकर जानलेवा हमला करने पर पांच के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 06 Jun 2024 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। मारपीट के मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज नहीं करने पर बुधवार को प्रतापपुर पुलिस चौकी के बाहर ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों की नाराजगी और हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने घायल के भाई की तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फिरोजपुर निवासी कपिल कुमार ने प्रतापपुर पुलिस चौकी में दी तहरीर में कहा कि उसके भाई आकाश की प्रतापपुर मार्केट में दुकान है। दुकान के पास ही एक वॉशिंग सेंटर पर उसने एक जून को अपनी कार धुलाई के लिए दी। कार की धुलाई होने पर जब उसने कार की चाबी मांगी तो सेंटर स्वामी अमृत सिंह ने चाबी देने से मना कर दिया। अमृत सिंह के गाली-गलौज करने पर वह लौट आया। उसी दिन दोपहर लगभग करीब ढाई बजे मोहल्ला आवास विकास निवासी अमृत सिंह व कमल सिंह, गुरवंश सिंह निवासी ग्राम जुड़का नंबर-2, अविनाश कुमार निवासी श्यामपुरम कॉलोनी व करन निवासी प्रतापपुर एक राय होकर लाठी-डंडों व कृपाण से लैस होकर दुकान पर आए और जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए उस पर जानलेवा हमला कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे हमलावर से छुड़ाकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ धारा 147/323/504/503 आईपीसी में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें