फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मारपीट करने वाले एक ही परिवार के सात लोगों पर बलवा का केस

Sat, 08 Mar 2025 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। पुलिस ने एक महिला के पति से मारपीट करने वाले एक ही परिवार के सात लोगों के खिलाफ बलवा का केस दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसके पति की अंगुली काट कर अलग कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


मोहल्ला जुलाहान वार्ड सात निवासी हुसैन जहां ने बताया कि उसके पति मोहम्मद इरशाद से इसी मोहल्ले के साबिर हुसैन उसके बेटे सलीम, वसीम, बेटी शहनाज, पत्नी नसीमा, पुत्र वधु रेशमा व रोशन बेवजह लड़ते-झगड़ते हैं। आरोप है कि छह मार्च को शाम के समय मोहल्ला जुलाहान सुनहरी मस्जिद के पास सभी ने उसके पति को लाठी डंडों से पीटा और हाथ की उंगली को दांतों से काट कर अलग कर दिया। बमुश्किल लोगों ने उन्हें बचाया। आरोप है कि सभी आरोपियों ने उसके पति को जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाल जगदीश सिंह ठकरियाल ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें