फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: परेशान किशोरी ने थाने में पहुंचकर काटी हाथ की नस, सकते में आए पुलिसकर्मी

Thu, 31 Aug 2023 05:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गदरपुर (ऊधम सिंह नगर)

सार

किशोरी ने अपनी व्यथा कई पुलिस कर्मियों को सुनाई, लेकिन किसी ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया, जिस पर किशोरी कभी इधर तो कभी उधर चक्कर काटती रही। परेशान हालत में अचानक किशोरी ने हाथ की नस काट ली।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पारिवारिक कारणों से थाने पहुंची किशोरी ने हाथ की नस काट ली। थाना परिसर में अचानक घटी घटना से थाने में मौजूद पुलिसकर्मी सकते में आ गए। थानाध्यक्ष की सूझबूझ से आनन फानन में नाबालिग किशोरी को उपचार के लिए रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल किया गया जहां उसकी हालत में सुधार होने पर घर भेज दिया गया है।

विज्ञापन


घटना बुधवार को दोपहर 12 बजे की है। नगर पालिका क्षेत्र के एक वार्ड में रहने वाली नाबालिग किशोरी पारिवारिक कारणों से पीड़ित होकर थाने पहुंची थी। किशोरी ने अपनी व्यथा कई पुलिस कर्मियों को सुनाई, लेकिन किसी ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया, जिस पर किशोरी कभी इधर तो कभी उधर चक्कर काटती रही। परेशान हालत में अचानक किशोरी ने हाथ की नस काट ली। किशोरी की चीख सुनकर थानाध्यक्ष राजेश पांडेय और एसआई कुसुम रावत मौके पर पहुंचे रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया।

ये भी पढ़ें...Roorkee Crime: बोरे में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, लोगों को हुआ शक तो किराए पर रह रहा दंपती हुआ फरार
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक किशोरी का नगर में ही रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। फरवरी में न्यायालय के आदेश पर एक युवती सहित दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था जिसमें एक आरोपी जेल में है जबकि दो आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे हैं।
विज्ञापन


परिजनों के दबाव के चलते किशोरी काफी समय से परेशान थी और पूर्व में भी कई बार शिकायत लेकर थाने आई थी। घटना के संबंध में सीओ बाजपुर भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर विधि सम्मत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें