फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विडौरा मझोला गांव में कोरोना के केस बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। वर्ष 2020 की कोरोना संक्रमण की पहली लहर में जिस तरह से स्वास्थ्य विभाग ने जबरदस्त तैयारियां की थीं, इस बार दूसरी लहर में ऐसा कहीं नहीं दिखता। कोरोना कर्फ्यू लगाकर सरकार रोकथाम की जद्दोजहद में तो है लेकिन धरातल पर न तो कोरोना संक्रमितों की सही तरीके से देखभाल हो पा रही है और न ही कंटेनमेंट जोन ही सही तरीके से बनाए जा रहे हैं। क्वारंटीन सेंटर चालू तो किए गए है लेकिन संक्रमितों को उनमें रखने की बजाय पहले उन्हें घर पर ही आइसोलेट किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में कोरोना संक्रमण गांवों में तेजी से फैल रहा है।
विज्ञापन

नगर से सिर्फ सात किमी की दूरी पर एनएच-125 किनारे स्थित विडौरा मझोला ग्राम पंचायत में संक्रमण ने दस्तक दे दी है। वह भी संक्रमण के मामले तब सामने आए, जब प्रधान भास्कर सम्मल की पहल पर गांव के सरकारी स्कूल में सैंपलिंग के लिए शिविर का आयोजन कराया गया। गांव में करीब 200 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से 32 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।
हालांकि इन संक्रमितों में कई ऐसे हैं, जिनमें कोई भी लक्षण दिखाई नहीं दे रहे थे। बता दें कि ग्राम पंचायत में दो लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। प्रधान की ओर से गांव के सरकारी स्कूल को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। वहां चार संक्रमितों को रखा गया है। इसी वजह से गांव के लोग कोरोना जांच के लिए जागरूक हुए और 200 लोगों ने जांच कराई। बुधवार को फिर गांव में शिविर लगाकर सैंपलिंग की जाएगी।
विज्ञापन

गांवों में जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही दवा की किटें दी जा रही हैं। अभी जो संक्रमित निकले हैं, उन पर विशेष नजर रखी जा रही है और अगर कोई परेशानी होती है तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराएंगे। होम आइसोलेट संक्रमितों को भी अब दवाई की किटें दे दी गई हैं। ग्रामसभा को कोरोनामुक्त बनाना ही प्राथमिकता है। - भाष्कर सम्मल, ग्राम प्रधान।
स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीमें गांवों में जुटी हैं। पल-पल रिपोर्ट भी ली जा रही है। विडौरा मझोला गांव में संक्रमितों के घर टीम भेजी थीं। दवाई की किटें पहुंचा दी हैं। अगर किसी को कोई परेशानी होगी तो उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। मैं खुद भी कंटेनमेंट क्षेत्र का दौरा कर स्थिति की जानकारी ले रहा हूं। - डॉ. राजेश आर्या, चिकित्साधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज।
स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। शहरों के अस्पतालों में बीमारों को भर्ती नहीं किया जाता है और गांव में मोबाइल टीम नहीं आती है। ऐसे में ग्रामीण गांव के ही निजी क्लीनिक पर इलाज कराने को विवश हैं। संक्रमित भी खुलेआम घूम रहे हैं। इससे गांव में संक्रमण बढ़ने का खतरा है। घरों में दवाई भी नहीं दी जा रही है। - अरविंद कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष व्यापार मंडल विडौरा मझोला।
ग्राम प्रधान के साथ मिलकर गांव के लोग स्वच्छता पर विशेष ध्यान दे रहे हैं और गांव को सैनिटाइज भी किया जा रहा है लेकिन जिनको संक्रमण हो रहा है, उनकी सुध कोई नहीं ले रहा है। प्रशासन को संक्रमण रोकने के लिए विशेष इंतजाम करने चाहिए। - संतोष देवी, ग्रामीण।
कोरोना संक्रमितों के घर अभी तक दवाएं नहीं पहुंची है। गांव के लोग सरकारी अस्पताल दूर होने की वजह से गांव के ही वैद्य या फिर निजी क्लीनिकों पर सदी, खांसी, जुकाम, बुखार जैसे सामान्य रोगों का इलाज करा रहे हैं। - गोपाल सिंह, ग्रामीण।
--
दो दिन से मेरे परिवार के दो लोगों समेत पांच लोगों को होम आइसोलेट तो किया गया है लेकिन स्वास्थ्य विभाग उनकी सुध नहीं ले रहा है। आशा फैसीलिटेटर की तरफ से दवाई भी नहीं दी गई है। सरकार कोरोना संक्रमितों की देखरेख करे और सरकारी खर्च पर समुचित इलाज कराए। - रमेश गोस्वामी, ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें