फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के आरोप में पिता-पुत्र समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पिता-पुत्र व एक युवक पर पड़ोसी युवक की हत्या करने का आरोप लगा है जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होने के बावजूद पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूल रूप से बीसलपुर जिला पीलीभीत (यूपी) निवासी निवासी बाबू राम ने न्यायालय में सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि वह सिडकुल की एक कंपनी में श्रमिक के पद पर तैनात है और अपने परिवार के साथ ट्रांजिट कैंप में किराये के मकान में रहता है। बाबू राम ने बताया कि उसका पुत्र पंकज (26) भी सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था।
बाबू राम ने बताया कि 16 जुलाई को अचानक पंकज लापता हो गया। जब वह देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो 17 जुलाई को ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को पंकज की गुमशुदगी की सूचना दी गई। इसके बाद 18 जुलाई को पंकज का शव सुुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी से मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पंकज की मृत्यु सिर में चोट लगने के कारण बताई गई।
विज्ञापन

इधर बाबू राम ने भी आरोप लगाया था कि जगतपुरा मुखर्जी नगर निवासी प्रदीप, उसके बेटे व सोनू ने पंकज को पीटा था। इसके बावजूद पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्रदीप, उसके बेटे और एक अन्य सोनू के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें