खटीमा। दहेज उत्पीड़न में विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हाल निवासी इस्लाम नगर शबनम ने पुलिस को तहरीर देकर पूरनपुर निवासी पति सलमान, सास, ससुर, ननद पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट का आरोप लगाया। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि चारों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।