बाजपुर। राजीवनगर निवासी रजनी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 28 फरवरी 2024 को यूपी के गांव पीलकपुर गुमानी, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद निवासी अमन के साथ हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद ससुरालियों ने दहेज को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दहेज में दो लाख नकदी और बुलेट बाइक की डिमांड पूरी नहीं होने पर आरोपियों ने दूसरी शादी करने की धमकी दी। एक दिन उसे मारपीट और धक्के देकर घर से निकाल दिया। सीओ विभव सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति अमन, सास वीरो, ससुर राजेंद्र और देवर आकाश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच एसआई प्रियंका टम्टा को सौंपी गई है। संवाद