बाजपुर। गांव महेशपुरा निवासी सहीर अहमद, जाहिद और आमिल बाइक से शुक्रवार को ईद उल मिलादुन्नबी के जुलूस में शामिल होकर लौट रहे थे। हाईवे पर कनौरा कट के पास दो कारें आपस में भिड़ गईं। इस दौरान बाइक चपेट में आ गई। हादसे में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर एसआई सुनील कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दो कार और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया। संवाद