शक्तिफार्म। पुलिस ने सोमवार रात गश्त के दौरान निर्मलनगर निवासी गोकुल विश्वास को नौ ग्राम स्मैक के साथ धर दबोचा। किच्छा मार्ग पर वन शक्ति मंदिर के पास पकड़े गए गोकुल ने बताया कि वह पिपलिया गांव के एक तस्कर से स्मैक लेकर आया था। पुलिस ने केस दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। संवाद