फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: कांग्रेस नेता सरवरयार खान समेत छह के खिलाफ केस, डकैती और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Mon, 10 Mar 2025 10:58 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सरवरयार खान सहित छह अन्य के विरुद्ध गफ्फार खां की तहरीर पर कोतवाली में डकैती, जानलेवा हमला और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किच्छा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सरवरयार खान सहित छह अन्य के विरुद्ध गफ्फार खां की तहरीर पर कोतवाली में डकैती, जानलेवा हमला और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ग्राम दरऊ निवासी गफ्फार खां ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसने 1905 पर शिकायत दर्ज कराई थी। सरकारी भूमि चकरोड जिसकी संख्या (1167) इस पर पड़ोस के किसान फरहत यार खान, सरवरयार खान ने लगभग (32) वर्षों से अवैध कब्जा कर रखा था। तहसील प्रशासन ने दलबल के साथ जेसीबी लगाकर इस अतिक्रमण को ध्वस्त कराकर कब्जा मुक्त करा दिया था।

इससे पहले भी उनकी शिकायत पर सैकड़ों बीघा भूमि जनहित में कब्जा मुक्त कराई गई है। इससे गुस्साए सरवरयार खान ने रिवाल्वर के दम पर अपने हथियारबंद समर्थकों रहमत खान, नसीम खान, सरमद यार, जैद यार खां, पप्पू ने उन पर जान से मारने की नीयत से हमला किया था। आरोप है कि इस दौरान जेब में रखे 20 हजार रुपये भी लूट लिए। जान से मारने की नीयत से मेरे ऊपर फायर भी किया। गोली कान के नजदीक से निकल गई। कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, 115 (2), 310 (2) व 351 (2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

तहरीर की जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। केस की विवेचना की जाएगी और उसमें जो भी तथ्य सामने आएंगे वे रखे जाएंगे। -उत्तम सिंह नेगी, एएसपी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें