किच्छा। रविवार दिन में दरऊ रोड पर एक नैनो कार असंतुलित होकर खड्ड में जा गिरी दुर्घटना में बहेड़ी जिला बरेली यूपी के ग्राम रामनगर निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके साथ बैठा मृतक का दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।
बहेड़ी के ग्राम रामनगर निवासी मंजीत सिंह (22) पुत्र रूपेंद्र सिंह, लखविंदर सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह रविवार दोपहर अपने किसी बाजपुर निवासी मित्र की नैनो कार से किच्छा की ओर आ रहे थे कि बताया कि राधास्वामी सत्संग भवन के पास अचानक कार असंतुलित होकर खड्ड में गिर गई। इस दुर्घटना में मंजीत की मौके पर मौत हो गई जबकि साथ में बैठा लखविंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद राहगीरों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।