फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: लीसा तस्करों ने पुलभट्टा में पुलिस के बैरियर पर चढ़ाई कार

Fri, 01 Sep 2023 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कार छोड़ भागे तस्कर, बदमाशों की एक अन्य कार ने बहेड़ी में टोल का बैरियर भी तोड़ा
विज्ञापन

किच्छा। लीसा तस्करों ने पुलभट्टा थाने के निकट लगे पुलिस के बैरियर पर कार चढ़ा दी। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। भाग रहे तस्करों का जब पुलिस ने पीछा किया तो वे कार छोड़कर फरार हो गए। कार से 24 कनस्तर लीसा बरामद किया है। इधर, कार के साथ चल रही एक अन्य कार ने भी बरेली रोड पर बने आमडंडा के टोल पर लगे बैरियर को तोड़ा और फरार हो गई। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलभट्टा थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि बुधवार रात थाने के सामने चेकिंग अभियान चल रहा था। किच्छा की ओर से लाल रंग की एक कार आती दिखी और इसके पीछे ही एक अन्य कार भी चल रही थी। पुलिस टीम ने कार को रोकने का प्रयास किया तो दोनों कार बैरियर को तोड़ते हुए बहेड़ी की तरफ भाग गईं। पुलिस टीम ने पीछा किया तो लाल रंग की कार छोड़कर दो लोग ढाबे के पीछे खेतों की तरफ भाग गए। कार की तलाशी ली तो उसमें चाबी निकली हुई थी और दरवाजे खुले हुए थे। वाहन की पिछली सीट पर 16 कनस्तर में लीसा काले रंग की पन्नी से ढके हुए मिले। वहीं, डिग्गी खोलने पर उसके अंदर भी आठ कनस्तर में लीसा भरा बरामद हुआ। इधर, बताया गया कि दूसरी कार बहेड़ी की तरफ भाग गई। पुलिस की जानकारी में सामने आया है कि इस कार ने आमडंडा टोल के एक बैरियर को तोड़ दिया और बरेली की तरफ निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें