फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार दीवार और दरवाजा तोड़ घर में घुसी

विज्ञापन
काशीपुर में घर के बाहर खड़ी क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। अनियंत्रित कार दीवार और दरवाजा तोड़कर घर में घुस गई। इस हादसे में एक महिला बाल-बाल बची। बाद में सूचना पर पहुंची कटोराताल पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को बाहर निकाला। बाद में कार स्वामी की ओर नुकसान की भरपाई करने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह मोहल्ला किला निवासी शादाब ने अपने बहनोई को कार चलाना सिखा रहा था। घर के पास ही उसने कार अपने बहनोई को दे दी। कुछ दूरी तक तो वह कार सही से चलाता रहा। लेकिन इसके बाद वह कार पर अचानक नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर पहले तो एक ठेले से टकराते बची। फिर एक मकान की दीवार और दरवाजे को तोड़ते हुए घर में जा घुसी। हादसे के दौरान घर में महिला बाल-बाल बच गई। सूचना पर पहुंची कटोराताल पुलिस ने किसी तरह क्षतिग्रस्त कार को बाहर निकाला, जिससे गृह स्वामी को हजारों का नुकसान हुआ है। कार स्वामी के मकान में हुए नुकसान की भरपाई करने पर मामला शांत हुआ। संवाद
मकान से टकराया ट्रक
काशीपुर। ग्राम बरखेड़ा पांडे में तेजी से जा रहे एक खाली ट्रक के सामने कुत्ता आने पर ट्रक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इससे ट्रक सड़क किनारे वीर सिंह के मकान से टकरा गया। टक्कर लगने से वीर सिंह के मकान की दीवार ढह गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को वहां हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें