फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई कार, बच्चे की मौत

Mon, 05 Dec 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
विज्ञापन
जलती कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काशीपुर। शादी की सालगिरह से सपरिवार वापस घर लौट रहे पेट्रोल पंप स्वामी की कार पेड़ से टकरा गई। इससे कार में आग लग गई। दुर्घटना में गंभीर चोट लगने से मासूम की मौके पर मौत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


शनिवार रात एक बजे प्रकाश रेजिडेंसी निवासी प्रियांक अग्रवाल (35) पुत्र डॉ. केके अग्रवाल अपनी पत्नी स्वाती अग्रवाल (32), साढ़े तीन वर्षीय बेटे अनय, मेड राधा (18) के साथ ढिकुली रामनगर से अपने मित्र तरुण सोलंकी की शादी की सालगिरह से लौट रहे थे। रामनगर रोड स्थित पंजाबी ढाबा के पास अचानक उनकी कार पेड़ से टकरा गई।

इससे कार में आग लग गई। आग से कोई झुलसा नहीं लेकिन चोट लगने से कार में बैठे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अनय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पीछे आ रहे परिवार वाले और भाई मयंक अग्रवाल ने उन्हें अपने काशीपुर स्थित श्रीकृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया। अनय का रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


काशीपुर। डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि बड़े बेटे मयंक अग्रवाल के अस्पताल श्रीकृष्णा में कार्यरत डॉ. तरुण सोलंकी की शादी की सालगिरह का कार्यक्रम ढिकुली रामनगर में था। सभी लोग रात को वहां से घर लौट रहे थे कि रास्ते में प्रियांक अग्रवाल को अचानक नींद की झपकी आ गई।

इस कारण कार पेड़ से टकरा गई, जिससे कार में आग लग गई। पोता अनय (3) के सिर में गंभीर चोट लगी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रियांक की दो महीने की एक बेटी भी है। प्रियांक बेटी को साथ लेकर रामनगर नहीं गए थे। अपनी बुआ के पास प्रकाश रेजीडेंसी में छोड़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें