फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर : भाजपा नेता के पुत्र की कार जली, पार्टी कार्यालय भी आया जद में

Tue, 07 Apr 2020 04:09 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
डाक्टर लाइन स्थित भाजपा कार्यालय के पास ऊधमसिंहनगर डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह मानस के पुत्र मानवेंद्र सिंह की हुंडई कार खड़ी थी। सोमवार रात करीब 11 बजे कार में अचानक आग लग गयी जिससे कार धू धूकर जल उठी।
विज्ञापन


सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। आग ने नजदीक ही स्थित भाजपा कार्यालय को भी अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने भाजपा कार्यालय का ताला तोड़कर आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें