खटीमा। नौगवांठग्गू निवासी बुजुर्ग चम्मन सिंह रविवार को पत्नी शगुनवती के साथ स्कूटी से पचौरिया गांव गए थे। जहां से दोपहर को लौटते समय राजमार्ग पर खटीमा की ओर रही कार ने उनकी स्कूटी पर टक्कर मार दी, जिससे गिरकर दंपती घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से उन्हें उप जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। संवाद