फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद पोर्टल की क्षमता 50 गुना बढ़ी: नामधारी

Sat, 18 Apr 2026 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। किसान आयोग के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नामधारी ने केंद्र व राज्य सरकार की कृषि क्षेत्र में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी। बताया कि गेहूं खरीद पोर्टल की क्षमता 50 गुना बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में नामधारी ने बताया कि पूर्व में सरकारी खरीद पोर्टल की तकनीकी सीमा बेहद कम थी। मात्र दस हजार क्विंटल की क्षमता होने के कारण तराई और जिले के हजारों किसान पंजीकरण और उपज बेचने में कठिनाइयों का सामना कर रहे थे। सरकार ने अब पोर्टल की क्षमता पांच लाख क्विंटल कर दी है। यह निर्णय न केवल प्रशासनिक सुधार है बल्कि उन छोटे और मझोले किसानों को बड़ी राहत मिलेगी जो अपनी फसल को बिचौलियों को औने-पौने दाम पर बेचने के लिए मजबूर थे। वहां जिला महामंत्री तरुण दत्ता, प्रदेश मंत्री (किसान मोर्चा) धीरेंद्र मिश्रा, जिलाध्यक्ष (किसान मोर्चा) राजेश बजाज आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें