फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: शॉर्ट सर्किट से खेतों में लगी आग, 10 एकड़ गेहूं की फसल राख

Sat, 18 Apr 2026 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। ग्राम चकरपुर स्थित चीनी मिल पावर हाउस के पास विद्युत पोल में हुए शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेतों में भीषण आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया जिससे आसपास के खेत इसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन

तुरंत घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। नाराज लोगों ने मौके पर जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण खुद ही आग बुझाने में जुट गए।

ग्रामीणों के अथक प्रयासों के बावजूद आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सका। जब तक आग बुझाई गई, तब तक करीब दस एकड़ गेहूं की फसल और 20 एकड़ नरवाई जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन


किसानों का आरोप है कि संबंधित विद्युत पोल में हुए शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। किसानों ने विभागीय अधिकारियों से कई बार शॉर्ट सर्किट के चलते विद्युत पोल से चिंगारियां उठने की समस्या की शिकायत की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। घटना के बाद किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द राहत नहीं मिली तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगे। इधर आग लगने की जानकारी मिलने पर विधायक अरविंद पांडेय और क्षेत्रीय लेखपाल इंदु भट्ट मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित किसानों से आग से फसल को हुए नुकसान की जानकारी ली। इस मौके पर भाकियू अराजनैतिक के प्रदेश सचिव अमन बाठला, गिलहोत्रा, गुरमेज सिंह, राजकुमार बेहड़, दिलशाद अली, राकेश भुड्ढी, बलविंदर सिंह, मनजीत सिंह, सुखविंदर सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें