फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: भाजपाई देहरादून में सीएम धामी से मिले, सौंपा मांग पत्र

Sun, 21 Dec 2025 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। भाजपाइयों का एक प्रतिनिधि मंडल देहरादून जाकर शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला। उन्होंने बाजपुर के 20 गांव की 5838 एकड़ भूमि का मालिकाना हक दिए जाने, उप जिला चिकित्सालय बाजपुर में रिक्त चिकित्सकों सहित अन्य पदों पर नियुक्ति किए जाने की मांग की। साथ ही, आधार अपडेट के लिए बैंक शाखाओं में काउंटर खुलवाने चीनी मिल बाजपुर में स्थाई प्रधान प्रबंधक, चीफ इंजीनियर और लेखाकार की नियुक्ति किए जाने, बाजपुर अस्पताल में बने पोस्टमार्टम हाउस को शुरू किए जाने की बात रखी। इसके अलावा बाजपुर में प्रेस क्लब भवन का निर्माण करवाने के लिए सीएम धामी को मांग पत्र सौंपा। सीएम धामी ने समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में भाजपा मंडल अध्यक्ष टिंकू यादव, सुल्तानपुर पट्टी मंडल अध्यक्ष गुरमुख सिंह, कुंडेश्वरी मंडल अध्यक्ष धर्मपाल, सांसद प्रतिनिधि रमेश गर्ग, भाजपा महिला मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष उमा जोशी, पूजा जिंदल आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें