फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: आम और नीम की लकड़ी से भरा कैंटर पकड़ा, चालक फरार

Thu, 30 Oct 2025 05:12 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

किच्छा-लालकुआं राजमार्ग पर बुधवार को शांतिपुरी वन बैरियर पर वन कर्मियों ने वाहनों की चेकिंग की गई। इसी दौरान एक कैंटर को वन विभाग की टीम ने रोका तो चालक कैंटर को लालकुआं की ओर लेकर भाग गया।
विज्ञापन
आम और नीम की लकड़ी से भरा कैंटर पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंंतनगर में डौली रेंज के अंतर्गत किच्छा-लालकुआं राजमार्ग पर बुधवार को शांतिपुरी वन बैरियर पर वन कर्मियों ने वाहनों की चेकिंग की गई। इसी दौरान एक कैंटर को वन विभाग की टीम ने रोका तो चालक कैंटर को लालकुआं की ओर लेकर भाग गया।

वन कर्मियों के पीछा करने पर चालक कैंटर को सड़क किनारे छोड़कर भाग गया। कैंटर में प्रतिबंधित आम और नीम की लकड़ियां भरी हुई मिलीं। कैंटर में लकड़ी से संबंधित वैध कागजात नहीं मिले। इसके बाद वाहन को डौली वन परिसर लालकुआं में खड़ा कर दिया गया और विधिक कार्रवाई की गई है। 

दो बाइक के साथ चोर को दबोचा

विज्ञापन

खटीमा हाईवे के पास से पुलिस ने चोरी की दो बाइक के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है। 26 अक्तूबर को गांव गोठा निवासी जोगेंद्र कुमार ने कोतवाली सितारगंज में बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने 29 अक्तूबर की रात गांव कल्याणपुर, सिसौना निवासी गौतम सिंह कुंवर (23) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो मोटरसाइकिलें भी बरामद कीं। उसने बताया कि एक अन्य बाइक को नानकमत्ता से चोरी की थी। पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें