फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: टोल प्लाजा पर चर्बी से लदा कैंटर पकड़ा, हंगामा

Thu, 02 Apr 2026 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पहेनिया स्थित टोल प्लाजा पर मंगलवार को संदिग्ध चर्बी से भरे एक कैंटर को पकड़ा। उन्होंने कैंटर में गोवंशीय पशुओं की चर्बी होने का आरोप लगाकर चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस चालक समेत दो लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

टोल प्लाजा के पास विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने खटीमा से सितारगंज की ओर जा रहे एक कैंटर को पकड़ लिया। उन्होंने कैंटर में गोवंशीय पशुओं की चर्बी होने का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस, नगर पालिका और प्रशासन की टीम मौके पहुंची। कैंटर में लगभग 196 टीन के कनस्तर मिले। विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस्लाम नगर गोटिया से चर्बी गलाकर दिल्ली ले जाया जा रहा है। उन्होंने गोटिया, इस्लाम नगर स्थित जिस मकान से कनस्तर लाए गए थे, उसके मालिक से भी पुलिस ने पूछताछ की।
कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि कनस्तर में मिले संदिग्ध पदार्थ की जांच के लिए पशु चिकित्सक ने सैंपल लिए हैं और नगर पालिका से भी जांच में सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन


तहसीलदार वीरेंद्र सजवाण ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि कैंटर में रखे कनस्तरों को गोटिया, इस्लाम नगर से दिल्ली ले जाया जा रहा था। इस मामले में पुलिस चालक समेत दो लोगों से पूछताछ कर रही है।
समाचार लिखे जाने तक विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ता कैंटर के साथ टोल प्लाजा पर मौजूद थे। वहां पर प्रदीप सिंह, क्षितिज अरोरा, हिमांशु कन्याल, रौनी चंद, सोनू दत्ता, कुणाल चंद, कमल कन्याल,हरिनाथ गोस्वामी, गुरविंदर सिंह, धीरज पांडेय आदि थे।


दिल्ली में छापा मारने की मांग

विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस्लाम नगर में संदिग्ध चर्बी के कनस्तर मिलने की बारीकी से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जिस जगह यह कनस्तर ले जाए जा रहे थे, वहां पर छापे मारे जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें