खटीमा में किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को मुख्य चौराहे पर कैंडिल जलाकर श्रद्घांजलि देते कि?
- फोटो : KHATIMA
खटीमा। दिल्ली सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) एवं अन्य संगठनों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। मुख्य चौराहे पर हुई सभा में दो मिनट का मौन धारण कर सरकार विरोधी नारे लगाए गए। भाकियू ने किसान कानूनों को तुरंत रद्द करने की मांग की।
इससे पहले गुरुद्वारा परिसर में क्षेत्र के किसान एकत्रित हुए और जुलूस की शक्ल में मुख्य चौराहे पर आए। वहां पर गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के प्रधान सेवा सिंह, भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष गुरुसेवक सिंह, भजन सिंह तलवार, हरप्रीत सिंह, अवतार सिंह, प्रीतपाल सिंह, गुरवंत सिंह, जसविंदर सिंह पप्पू, प्रकाश तिवारी, उमेश राठौर बॉबी, जसपाल सिंह, अमरीक सिंह आदि थे।