फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आईटीआई अनुदेशक भर्ती पर रोक लगने से अभ्यर्थियों में निराशा

Mon, 29 Sep 2025 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सितारगंज। आईटीआई अनुदेशक भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को ज्ञापन देकर सरकार से न्यायालय में सशक्त पैरवी करने की मांग की है। रविवार को चयनित अभ्यर्थियों ने बताया कि 16 फरवरी 2024 को यूकेएसएसएससी ने विज्ञापन जारी कर आईटीआई अनुदेशक संवर्ग एवं तकनीकी संवर्ग के 370 पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किया था। 20 नवंबर से 14 दिसंबर के बीच विभिन्न ट्रेडों के लिए लिखित परीक्षाएं आयोजित कराई गई।
विज्ञापन

इसके बाद 19 मार्च 2025 को आयोग ने संशोधित उत्तर कुंजी व औपबंधिक श्रेष्ठ सूची प्रकाशित की थी। प्रक्रिया लगभग अंतिम चरण में थी कि एनसीआईसी (नेशनल क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर सर्टिफिकेट) की अनिवार्यता समाप्त किए जाने को लेकर न्यायालय में मामला लंबित होने से आयोग ने चयन प्रक्रिया को रोक दिया। इससे चयनित अभ्यर्थी मानसिक दबाव और असमंजस की स्थिति में हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई आईटीआई संस्थानों में प्रशिक्षित अनुदेशकों की कमी होने से छात्रों की पढ़ाई और प्रशिक्षण प्रभावित हो रहा है। इससे प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी प्रभावित हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें