काशीपुर। महिला अपराधों पर रोक लगाने व उनकी सहायता करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। कुसुम लता ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से महीने में दस से 12 कैंप लगाने के लिए निर्देश दिए जाते हैं। इसके तहत गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक करने का काम किया जाता है। कई बार महिलाएं अपने साथ हुए उत्पीड़न का जिक्र करती हैं, जिसके बाद उन्हें पुलिस व वकील की सहायता दिलाई जाती है। कई गांवों में इस तरह के शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। बृहस्पतिवार को श्याम पुरम वार्ड नंबर चार में शिविर लगाकर नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं तस्करी के खिलाफ जागरूक किया गया। वहां पैनल अधिवक्ता सोनल सिंघल, गोमती देवी, अशोक कुमार शर्मा, पीएलवी रणधीर सिंह सैनी, कुसुम लता ने शिविर में प्रतिभाग करते हुए सभी लोगों को जागरूक किया। शिविर में पार्षद सीमा सागर आदि रहीं।