रुद्रपुर। आगामी बकरीद को लेकर शहर में कानून व्यवस्था, स्वच्छता और जनभावनाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर विभिन्न संगठनों ने मेयर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने खुले में होने वाली पशु बलि, पशुओं के अवशेष और खून नालियों में बहाए जाने पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की। मेयर ने इस संबंध में जल्द एसओजी जारी करने की बात कही।
शनिवार को नगर निगम पहुंचे विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने मेयर से कहा कि बकरीद के दौरान कई स्थानों पर खुलेआम पशु बलि दिए जाने और उसके अवशेष सार्वजनिक स्थलों व नालियों में फेंके जाने की घटनाएं सामने आती रही हैं। इससे न केवल शहर की स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि आमजन की धार्मिक भावनाएं भी आहत होती हैं। प्र
मेयर विकास शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि शहर में कानून व्यवस्था और स्वच्छता बनाए रखने के लिए नगर निगम प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। न्यायालय के आदेशों का सम्मान सर्वाेपरि है और नगर निगम जल्द ही इस संबंध में एक विस्तृत एसओपी जारी करेगा। इस मौके पर राजेंद्र सिंह मेहरा, सुलतान, सुदेव दास गुप्ता, प्रिंस कोली, मुकेश वशिष्ठ, संदीप मिश्रा, चंदन भट्ट, अभिषेक दास गुप्ता, आशीष यादव आदि मौजूद रहे।