फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: फोन कर बुलाया और फिर पीटा, पांच के खिलाफ प्राथमिकी

Mon, 27 Jul 2026 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। प्रतापपुर चौकी क्षेत्र में फोन करके बुलाकर एक युवक से मारपीट कर धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने करीब चार माह बाद पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ग्राम प्रतापपुर निवासी यश ने तहरीर में बताया कि 31 मार्च 2026 की शाम को गांव के विजय ने उसे फोन करके केलामोड़ आने को कहा। वह वहां पहुंचा तो विजय के अलावा गौरव, हैरी, अनुज और 4-5 अन्य युवक थे। सभी भीमनगर और सैनिक कॉलोनी के निवासी हैं।
विजय के इशारे पर सभी ने उसे बेरहमी से पीटा। आरोपी उसे मारने की धमकी देकर चले गए। मारपीट में घायल होने से उसका लंबे समय तक इलाज चला। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि यश की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें