फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटिकट यात्री मिलने पर कैब वाहन स्वामी ने की चालक की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। रोडवेज डिपो में अनुबंधित कैब में बेटिकट सवारी पकड़े जाने से आक्रोशित वाहन स्वामी ने चालक की पिटाई लगा दी। वाहन में दो यात्री रामनगर से काशीपुर तक बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए।
विज्ञापन

आवास विकास निवासी एक व्यक्ति की कैब संख्या यूके 18टीए 0486 रोडवेज डिपो काशीपुर में अनुबंधित है। जो काशीपुर से रामनगर होते हुए हल्द्वानी चलती है। दो दिन पूर्व वाहन की ट्रक से टक्कर हो गई थी। जिसकी मरम्मत में करीब 20 हजार रुपये खर्च हुए। बीती रोज भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर सीपीयू ने चालक को पकड़ लिया। वाहन स्वामी को गाड़ी को छुड़ाने के लिए हजारों की चपत लग गई। शनिवार को चालक काशीपुर डिपो से सवारी भरकर रामनगर गया था। दोपहर के समय चालक रामनगर से सवारी भरकर काशीपुर आ रहा था। इस दौरान आरएम स्कॉट ने पीरूमदारा के पास गाड़ी को रोककर चेकिंग की। छह सवारियों में से दो सवारी रामनगर से काशीपुर तक बिना टिकट यात्रा करते पाए गए। टीम रिपोर्ट तैयार कर संबंधित डिपो को भेजने की तैयारी कर रही है। गाड़ी में बेटिकट यात्री पकड़े जाने की जानकारी मिलने पर वाहन स्वामी डिपो पहुंचा। आए दिन हो रहे हजारों रुपये के नुकसान से आक्रोशित वाहन स्वामी ने चालक की जमकर धुनाई लगा दी। डिपो कर्मियों के बीच बचाव करने पर हंगामा शांत हुआ। टीम में यातायात निरीक्षक पूरन चंद्र तिवारी, रमेश श्रीवास्तव, निरंजन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें