फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूधिया लाइटों से रोशन हुआ किच्छा बाइपास 

Wed, 14 Feb 2018 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर। 
विज्ञापन
रुद्रपुर के किच्छा बाइपास रोड में जलती स्ट्रीट लाइटें - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

रात को अंधकार में डूबा रहने वाले किच्छा बाइपास मार्ग अब दूधिया रोशनी से जगमगाने लगा है। पर इसके लिए प्रशासन की जल्दबाजी भी देखने को मिली। इस मार्ग पर 104 विद्युत पोलों पर लगी डबल एलईडी लाइटों का मेयर सोनी कोली ने बटन दबाकर शुभारंभ किया। बता दें कि सोमवार को तकनीकी वजहों से लाइटों का शुभारंभ नहीं हो सका था। वहीं, मंगलवार शाम को भी जब लाइटों का शुभारंभ किया गया तो करीब 20 फीसदी लाइटें नहीं जल सकीं। 

विज्ञापन


मंगलवार शाम तहसील के सामने हुए कार्यक्रम में मेयर कोली ने एलईडी लाइटों का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि किच्छा रोड पर पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने का काम एडटैक कंपनी (बरेली) को पीपीपी मोड पर दिया गया है। यह कंपनी 15 वर्षों तक इन लाइटों की देखरेख भी करेगी।

सड़क के बीच डिवाडर पर लगे 104 विद्युत पोलों पर दोनों साइडों की ओर एलईडी लाइटें लगाई गई हैं। पोलों पर लगने वाले होर्डिंग से आय भी होगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर वासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयासरत है। शहर के अन्य मार्गों पर पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि मंगलवार को शुभारंभ होने के बाद भी करीब 20 फीसदी लाइटें नहीं जल सकीं। इस दौरान नगर आयुक्त जयभारत सिंह, ऊर्जा निगम के जेई प्रवीन कुमार, सुरेश कोली, सुभाष विश्वास, मनीष राय, कुवेर मुखर्जी, विरेंद्र तिवारी आदि थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें